पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
सोहना। गांव खरौदा में पांच दिन पहले जयमाला के दौरान हर्ष फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने गोली चलाने वाले व्यक्ति और हथियार मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। गोलियां से निकले छर्रे बारात को देखने के लिए घरों की छतों पर खड़ी महिलाएं एवं बच्चों को लग गए।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 22 वर्षीय टिंकू और 25 वर्षीय सोनू के रूप में हुई है। वे गांव खेड़ी थाना गन्नौर, सोनीपत के रहने वाले है। गिरफ्तार आरोपियों में टिंकू दूल्हे का जीजा बताया जा रहा है जबकि दूसरा उसका दोस्त है। इस मामले में गोली के छर्रे से चार बच्चियों व एक अन्य महिला घायल हो गई थी। पुलिस के अनुसार आरोपी टिंकू व अन्य की गिरफ्तारी विवाह में बनाई गई वीडियो के आधार पर हुई और पहचान होने के बाद दोनों का गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने माना कि जयमाला के दौरान उसने खुशी जाहिर करने के लिए डबल बैलर गन से फायर किए थे।
घायलों में से एक पूजा फिलहाल आर्टिमिस अस्पताल में उपचाराधीन है, जिसकी एक आंख की रोशनी चली गई है। तीन अन्य को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जबकि एक महिला को गुरुग्राम के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। सभी की हालत में सुधार है।